KGF 2 Box Office Collection: तीसरे हफ्ते भी कायम है filam का जादू, कमाई के मामले में बनी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म अभी तक कुल 391.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है|
KGF 2 Box Office Collection: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 का खुमार लोगों के सिर से उतरता नहीं दिख रहा है. फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते भी कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में फिल्म ने अब बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म दंगल को भी पीछे छोड़ दिया है.
बनी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि दर्शकों के सिर पर रॉकी भाई का जलवा कुछ इस कदर छाया है कि KGF Chapter 2 अभी तक देश में कमाई के मामले में दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. इसने इस मामले में 'दंगल' को भी पीछे छोड़ दिया है. एस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 अभी भी टॉप पर बनी हुई है.
तीसरे हफ्ते भी कमाई जारी
यश (Superstar Yash) की फिल्म ने रिलीज के तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ को बनाए रखा है. फिल्म के हिंदी वर्जन ने अभी तक कुल 391.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.25 करोड़ रुपये, शनिवार को 7.25 करोड़ रुपये, रविवार को 9.27 करोड़ रुपये, सोमवार को 3.75 करोड़ रुपये, मंगलवार को 9.57 करोड़ रुपये और बुधवार को 8.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.
.jpg)
