Breaking

6/recent/ticker-posts

CORONA से राहत के बाद इस रोग के बढ़ रहे मरीजों ने बढ़ाई पूर्णिया में चिंता, DOCTOR भी परेशान

 बिहार के लिए चिंता का विषय ब्रेन टीबी इसलिए भी है कि यह बीमारी केवल राजधानी पटना ही नहीं पूरे बिहार में लोगों को मौत का शिकार बना रही है. इस बीमारी की सही पहचान नहीं होना और इसके बारे में लोगों के पास जानकारियों का अभवा मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. 


पूर्णिया: कोरोना संक्रमण से अभी थोड़ी राहत मिली ही थी कि बिहार के लोगों के लिए एक चिंता की खबर तेजी से फैल रही है. दरअसल यह खबर पूर्णिया के लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है. इसके अनुसार कोरोना मामलों में राहत के बाद बिहार में ब्रेन टीबी की समस्या भयंकर रूप लेती जा रही है. प्रदेश में ब्रेन टीबी के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है.



लोगों की मौत का कारण बना रहा ब्रेन टीबी
 पूर्णिया के लिए चिंता का विषय ब्रेन टीबी इसलिए भी है कि यह बीमारी केवल राजधानी पटना ही नहीं पूरे बिहार में लोगों को मौत का शिकार बना रही है. इस बीमारी की सही पहचान नहीं होना और इसके बारे में लोगों के पास जानकारियों का अभवा मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. 

ब्रेन टीबी से बचना है तो समय पर लेना होगा इलाज
दरअसल इस बीमारी को लेकर ढेर सारी सूचनाओं का अभाव है ऐसे में अबी चिकित्सा क्षेत्र में भी ब्रेन टीबी मेनिनजाइटिस और न्यूरो सिस्टी साइकोसिस के अंतर को पहचानने के लिए बड़े स्तर पर शोध की जरूरत पड़ रही है. ऐसे में इस बीमारी से बचने का एक और एक मात्र उपाय सही समय पर इलाज कराना ही है. अगर इस बीमारी का समय पर इलाज करा दिया जाए तो मरीज तेजी से ठीक भी हो जाते हैं. ऐसे में अगर आपको खांसी, बुखार, उल्टी, सिर दर्द, मिर्गी, लकवा आदि की शिकायत हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर जांच कराना चाहिए यह टीबी के लक्षण हो सकते हैं और इसका पूरा इलाज लेना चाहिए. अधूरे इलाज की वजह से ही टीबी की यह बीमारी ब्रेन टीबी में तब्दील हो जाती है.