Breaking

6/recent/ticker-posts

Prime Minister ने वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव से टेलीफोन पर की बात, रक्षा साझेदारी बढ़ाने पर हुए सहमत

 

                                                             Join WhatsAp Groupp



Prime Minister  ने वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव से टेलीफोन पर की बात, रक्षा साझेदारी बढ़ाने पर हुए सहमत 




((प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) ने वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग 

 से यूक्रेन में जारी संकट और दक्षिण चीन सागर  की स्थिति जैसे मुद्दों पर बात की है।

नई दिल्‍ली, पीटीआइ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग (Nguyen Phu Trong) से बात की। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रोंग के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इसमें यूक्रेन में जारी संकट और दक्षिण चीन सागर (South China Sea) की स्थिति शामिल है



प्रधानमंत्री कार्यालय (Prime Minister Office, PMO) की ओर से जारी बयान के मुताबिक टेलीफोन पर हुई इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग की तेज रफ्तार पर संतोष जताया। साल 2016 में पीएम मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की नींव पड़ी थी। दोनों नेताओं ने भारत और ताइवान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई दी।