Breaking

6/recent/ticker-posts

दुर्गा मंदिर कोचली में नवनिर्मित प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सह हवन कार्यक्रम का आयोजन (पूर्णिया बिहार)


 संस डगरूआ (पूर्णिया) रामपुर पंचायत स्थित नवनिर्मित श्रीरामपुरधाम सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में प्र

संस, डगरूआ (पूर्णिया) : रामपुर पंचायत स्थित नवनिर्मित श्रीरामपुरधाम सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा हेतु पूजा अर्चना के साथ हवन कार्यक्रम किया गया । मालूम हो कि रामपुर पंचायत स्थित नवनिर्मित श्रीरामपुर धाम सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में संगमरमर की मां दुर्गा, मां सरस्वती, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कार्तिक सहित अन्य प्रतिमा स्थापित करने से पूर्व बुधवार को प्राण प्रतिष्ठित मंदिरों में पूजा अर्चना करने नये प्रतिमा को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई थी जो कई प्राण प्रतिष्ठित मंदिरों में पूजा अर्चना कर बुधवार मध्य रात्रि को मंदिर परिसर पहुंची।

गुरुवार को प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा हेतु यज्ञाचार्य पंडित तिवारी बाबा सहित बनारस से आये कई पंडितों द्वारा पूजा अर्चना की गई। जिसमें पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, प्रखंड प्रमुख रीतेश कुमार, प्रो अवधेश विश्वास, ललित विश्वास, राम लाल विश्वास, दीपनारायन यादव, विनय कुमार, भोला कुशवाहा ,मनीष कुमार, राजेश सिंह सहित यज्ञ कमिटि के कई सदस्य भाग लिए साथ ही वेदी पूजन, पाठ और हवन में भाग लिये। वहीं भागवत कथा वाचक पूज्या रश्मि मिश्रा का लगातार पांचवे दिन भी सैकड़ों श्रद्धालु ने ज्ञान बर्धक प्रसंग और गायन का लाभ उठाये। वहीं मंत्री लेशी सिंह भी मंदिर प्रागण पहुंच पूजा अर्चना कर भागवत कथा का लाभ उठाते दिखी। वहीं अष्टयाम संकीर्तन और मेला में संध्या काफी भीड़ देखने को मिली । वहीं यज्ञ कमिटी द्वारा चलाए जा रहे भंडारे का नित्य हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते दिखे । वही सुरक्षा व्यवस्था हेतु मजिस्टेट के रूप में बीएओ अजय कुमार सिंह, एसआई कृष्ण नन्दन कुमार सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी के साथ दर्जनों पुलिस बल मौजूद दिखे।